सांसद श्री डीडी उइके की अध्यक्षता में गुरूवार को भारत स्काउट गाइड मध्यप्रदेश के संभागीय प्रशिक्षण केन्द्र भारत भारती के विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री गजराज सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके श्रीवास्तव, जिला सचिव श्री एसआर डोंगरे, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री दवंडे, आदिवासी विकास विभाग के श्री प्रभु कुमार गीते एवं श्री मनोज कुमार उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री उइके ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सांसद निधि से 25 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही सीएसआर फंड एवं अन्य सामाजिक प्रतिष्ठानों से गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण केन्द्र में आवश्यक सुविधाएं जुटाई जाएंगी। इस दौरान सांसद श्री उइके ने स्काउट गाइड के प्रशिक्षण के संंबंध में जानकारी भी ली।
स्काउट गाइड प्रभारी शिक्षकों की बैठक आयोजित
स्काउट गाइड प्रभारी शिक्षकों की बैठक गुरूवार को महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री गजराज सिंह ने विभिन्न विषयों पर स्काउट गाइड प्रभारियों से चर्चा की, जिसमें महत्वपूर्ण रूप से पत्रिका, आजीवन सदस्यता के संबंध में दलों के गठन, ऑनलाइन पंजीयन,18वीं राष्ट्रीय जंबूरी में कोटा पूर्ति और प्रत्येक विद्यालय में एक दल की यूनिफार्म के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में कुल 63 स्काउट गाइड प्रभारी शिक्षक जिसमें लगभग 30 शिक्षक बेसिक, 10 शिक्षक एडवांस की उपस्थिति रही। बेसिक प्रशिक्षित शिक्षकों को वारंट आवेदन फॉर्म वितरित किए गए, साथ ही 25 साधारण सदस्य पत्रिका के बनाए गए और 25 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को आजीवन सदस्यता शुल्क 2000 प्रति विद्यालय राज्य सचिव भारत स्काउट गाइड के नाम चेक तैयार कर भेजने हेतु निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री सीके घाडग़े एवं जिला सचिव श्री एसआर डोंगरे भी उपस्थित रहे।




