Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारसरपंच सचिव द्वारा एटीएम से रुपये निकालने की होगी जांच

सरपंच सचिव द्वारा एटीएम से रुपये निकालने की होगी जांच

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के समक्ष खेरकुंडी के मजदूरो ने सरपंच सचिव द्वारा एटीएम से राशि निकालने की शिकायत की है। आवेदकों में रामु, सरदार, हीरालाल, देवीसिंह, अनिल, रामदास और भुरला ने बताया कि मनरेगा की मजदूरी निकालने के लिए बैंक शाखा से मिलकर सभी का खाता खुलवाया गया और एटीएम बाद में देने की बात कही गई। सरपंच और सचिव ने सभी के एटीएम कार्ड अपने पास रख कर सभी के खातों से मनरेगा की मजदूरी निकाली गई। कलेक्टर श्री कुमार ने मामले की गंभीरता समझते हुए आवेदन को टीएल मार्क किया और जांच करने की बात कही। उन्हें 15 दिनों बाद आने का समय दिया गया है

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular