Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश PCC चीफ ने 'भारत जोड़ो यात्रा' से बनाई दूरी,

मध्य प्रदेश PCC चीफ ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से बनाई दूरी,

कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज से ”भारत जोड़ो यात्रा” पर निकल रहे हैं। इस यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। कन्याकुमारी से शुरू हो रही इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शामिल नहीं हो रहे हैं। ऐसे में सत्ता पक्ष लगातार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राहुल गांधी पर निशाना साध रही है।

दरअसल, यात्रा में शामिल न होने को लेकर कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव है। और इस कारण मैं व्यक्तिगत रूप से कन्याकुमारी में उपस्थित नहीं हो सकूंगा। मध्य प्रदेश की ओर से डॉ. गोविंद सिंह उपस्थित रहेंगे। और साथ ही प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहेंगे।

वहीं कमलनाथ की गैरमौजूदगी को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान दिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी से कमलनाथ के मतभेद है। इसलिए कमलनाथ यात्रा से परहेज कर रहे हैं। कमलनाथ का कहना है कि वह चुनाव में व्यस्त है, लेकिन अभी तो प्रदेश में कोई चुनाव नहीं हैं।

इसी कड़ी में नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी की यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि ”टुकड़े – टुकड़े गैंग का समर्थन करने वालों को यात्रा निकालने का अधिकार नहीं है। भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगने के बाद सबसे पहले राहुल गांधी समर्थन देने गए थे। खुद कांग्रेस टूट रही है और जोड़ भारत को रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस य कभी स्पष्ट नहीं कर पाई की आखिर भारत टूट कहां से रहा है।

इधर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ों यात्रा निकालनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि राहुक गांधी पहले कांग्रेस जैसे डूबते जहाज को बचाए क्योंकि कांग्रेस के कैरक्टर में हमेशा देश को तोड़ने की भावना रही है।

वहीं यात्रा में कमलनाथ के शामिल न होने पर शर्मा ने कहा कमलनाथ ने पहले ही भाप लिया कि एमपी में राहुल गांधी की यात्रा का क्या हस्र होगा इसलिए पहले ही किनारा काट लिया। राहुल गांधी से मध्यप्रदेश पूछने वाला है उन वादों का क्या हुआ ? किसान कर्जमाफी के बारे में एमपी के लोग पूछेंगे इसलिए कमलनाथ ने यात्रा में शामिल होने से मना कर दिया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular