Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयअमित शाह-राजनाथ आए-गए, पता नहीं चला', गहलोत का BJP पर तंज

अमित शाह-राजनाथ आए-गए, पता नहीं चला’, गहलोत का BJP पर तंज

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करने वालों को जोरदार जवाब दिया है। सीएम गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी और सीताराम केसरी मतदान से अध्यक्ष चुने गए थे। भाजपा में चुनाव होते कभी सुना है। अमित शाह और राजनाथ सिंह कब अध्यक्ष बन जाते है और हट जाते हैं। कभी सुना है। किसी को पता नहीं होता है। हाल ही में भाजपा संसदीय बोर्ड से शिवराज और नितिन गडकरी की कब छुट्टी हो गई। किसी ने पूछा कि इसके लिए भाजपा में कब चुनाव हुए थे।

भाजपा के संगठन चुनाव पर खड़े किए सवाल\

सीएम गहलोत ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमेशा से चली आ रही चुनाव की प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। नरसिम्हाराव और सीताराम केसरी के वक्त में चुनाव हुए। सीएम गहलोत ने भाजपा के संगठन चुनाव पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सोनिया गांधी चुनाव से ही अध्यक्ष बनी थीं। जेपी नड्डा अध्यक्ष बन जाते हैं लेकिन मीडिया वाले कभी चर्चा नहीं करते हैं। जबकि कांग्रेस की चर्चा सब जगह होती है।

गहलोत बोले- कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टीसीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है। जबकि भाजपा फासीवादी पार्टी है। भाजपा ने लोकतंत्र का खाली मुखौटा पहना है। जबकि कांग्रेस के संस्कार शुरू से ही ऐसे रहे है कि खुलेपन से बात करो। इसका पार्टी में कोई बुरा भी नहीं मानता है। सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पता चलेगा कि कौन-कौन उम्मीदवार है। रविवार को यहां रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे गहलोत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस में चुनाव नरसिम्हा राव और सीताराम केसरी के भी समय हुए थे और जब सोनिया गांधी अध्यक्ष बनीं तब भी चुनाव हुए थे. लेकिन क्या आपने कभी भाजपा में चुनाव होते हुए सुना है?

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular