सीहोर नगर में बस स्टेंड पर दीनदयाल रसोई केन्द्र खोला गया है। जिसमें गरीब तथा जरूरतमंद व्यक्तियों प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक 10 रूपए में भरपेट एवं स्वादिष्ट भोजन मिलता है। बस स्टेण्ड स्थित रसोई केन्द्र में भोजन कर रहे देवनगर कॉलोनी निवासी श्री जितेन्द्र मालवीय ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि केवल 10 रुपए में भरपेट भोजन वो भी बैठाकर और परोसकर खिलाया जा रहा है। जितेन्द्र बताते है कि जितने रुपए में यहां भरपेट अच्छा खाना मिल रहा हैं, उतने में केवल एक समोसा खाकर काम चलाना पड़ता था। साथ ही भोजन की गुणवत्ता की तारीफ करते हुए जितेन्द्र योजना को चलाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद करते है।




