Saturday, June 13, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई छापा, देर रात...

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई छापा, देर रात राष्ट्रपति से ली थी मंजूरी

दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच जारी टकराव के बीच दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की दिक्कतें बढ़ गई है। अवैध रोहिंग्या विदेशियों के मुद्दे पर दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच टकराव की स्थिति में मनीष सिसोदिया निशाने पर थे, लेकिन इस बीच शुक्रवार सुबह सीबीआई की एक टीम भी उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पहुंच गई है। आबकारी नीति मामले में दिल्ली समेत 7 राज्यों में 21 जगहों पर तलाशी की जा रही है। मनीष सिसोदिया समेत 4 लोकसेवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। सीबीआई ने जानकारी दी है कि देर रात राष्ट्रपति कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई ने छापा मारा है। वहीं मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई छापे से आम आदमी पार्टी बौखला गई है और 11 बजे आप नेता संजय सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

 

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular