Saturday, June 13, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में सैलून संचालक को लूटने वाले लुटेरे पकड़े, सभी ग्रेज्युएट

ग्वालियर में सैलून संचालक को लूटने वाले लुटेरे पकड़े, सभी ग्रेज्युएट

स्वतंत्रता दिवस पर हाईअलर्ट के बीच सैलून संचालक का अपहरण कर 40 हजार रुपए और मोबाइल लूटने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इन लुटेरों का एक साथी अभी फरार है। लुटेरों से पूछताछ चल रही है, अभी पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी नहीं दर्शाई है। दोपहर तक पुलिस इसका खुलासा करेगी। अभी तक की पूछताछ में जो सामने आया, उसके मुताबिक सभी लुटेरे ग्रेजुएट पास हैं यानि पढ़े-लिखे हैं। लूट करने का मकसद जब पूछा गया तो बोले- नशे में पूरा पैसा खत्म हो गया। पैसे की जरूरत थी, नशा और करना था इसलिए लूट कर डाली। पकड़े गए बदमाशों का पूर्व से कोई आपराधिक रिकार्ड भी नहीं मिला है।

 

दरअसल मुरार के बड़ागांव स्थित एचजी ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले विनय प्रताप श्रीवास्तव सैलून संचालक हैं। सिटी सेंटर स्थित पटेल नगर में उनका मेकअप स्टूडियो के नाम से सैलून है। वह स्वतंत्रता दिवस पर करीब दस दिन का कलेक्शन सैलून से लेकर घर के लिए निकले। उनके पास 40 हजार रुपए थे। जैसे ही वह बड़ागांव के पास पहुंचे तो ग्रे रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए चार बदमाश इनके पास आकर रुके। कार इनके सामने लगाई। चारों बदमाश कार से उतरे और इसके बाद सबसे पहले विनय प्रताप श्रीवास्तव को यहीं पीटा। इसके बाद अगवा कर कार में डालकर ले गए। कार में डालकर उनकी मारपीट करते रहे। उनसे 40 हजार रुपए और मोबाइल छीन लिया। फिर बेहटा पुल से करीब तीन किलोमीटर आगे बदमाशों ने कार से इन्हें धक्का देकर सड़क पर गिराया और भाग गए। अगले दिन यह मुरार थाने पहुंचे और एफआइआर कराई। सीएसपी मुरार ऋषिकेष मीणा, मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव और इनकी टीम लगातार पड़ताल कर रही थी। टीमों ने गुरुवार-शुक्रवार की रात 1 बजे तीन लुटेरों को पकड़ लिया। इन लुटेरों से रातभर सख्ती से पूछताछ की गई तो इन्होंने लूट स्वीकार कर ली। अब इनके चौथे साथी की तलाश चल रही है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular