कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने कलेक्ट्रेट में सोमवार को टीएल बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन में आए प्रकरणों को तत्कालिक रूप से निपटाए, उसका संतुष्टिकारक निराकरण करें, इसमें संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही न करें और यह सुनिश्चित करें कि संबंधित व्यक्ति द्वारा आवेदन किया गया है प्रकरण के बारे में फीड बैक लेकर संतुष्टि के साथ निराकरण करें।
कलेक्टर श्री लवानिया ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि मलेरिया एवं डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए जिले में जागरूकता अभियान चलाकर फॉगिंग एवं छिड़काव किया जाए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री गोयल, श्रीमती माया अवस्थी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंकिता त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्री तिवारी सामाजिक न्याय विभाग और अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।




