Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeगैजेट्सTwitter पर जीसस क्राइस्ट भी वेरिफाइड, असली-नकली अकाउंट का फर्क खत्म कर...

Twitter पर जीसस क्राइस्ट भी वेरिफाइड, असली-नकली अकाउंट का फर्क खत्म कर रहा एलन मस्क का फैसला

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter को जब से एलन मस्क ने खरीदा है, इसमें ढेरों बदलाव किए जा रहे हैं। मस्क की ओर से किए गए बदलावों को लेकर ना सिर्फ सहमति-असहमति देखने को मिल रही है, बल्कि भ्रम की स्थिति भी बन रही है। ट्विटर ब्लू टिक खरीदने का विकल्प देना मस्क के सबसे बड़े फैसलों में से एक है लेकिन अगर इसमें जरूरी सुधार नहीं किए गए तो प्लेटफॉर्म पर बवाल होना लगभग तय है क्योंकि ट्विटर पर अब भगवान (जीसस क्राइस्ट) के अकाउंट को भी ब्लू टिक मिल रहा है।एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद कहा कि अब ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए यूजर्स को हर महीने 8 डॉलर का भुगतान करना होगा और ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसके साथ ही कोई भी यूजर अगर ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेता है तो उसके नाम के आगे ब्लू टिक दिखने लगेगा। कंपनी इस तरह फेक अकाउंट्स को भी पैसों के बदले ब्लू टिक देने की शुरुआत कर चुकी है और ट्विटर पर असली-नकली का फर्क खत्म होने वाला है।

पहले ऑथेंटिक अकाउंट्स को ही मिलता था ब्लू टिक
दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की तरह पहले ट्विटर केवल उन्हीं अकाउंट्स को ब्लू टिक देता था, जो नोटेबल और ऑथेंटिक होते थे। यानी कि ऐसे अकाउंट्स जो किसी सेलिब्रिटी या पब्लिक फिगर से जुड़े हैं और जिनकी पहचान साबित होना जरूरी है, उन्हें ही वेरिफिकेशन मार्क मिलता था। पहले ब्लू टिक तय करता था कि अकाउंट किसी पब्लिक फिगर का असली अकाउंट है और किसी सेलिब्रिटी के नाम से फेक अकाउंट्स नहीं बनाए जा सकते थे।

अब होंगे ब्लू टिक वाले एक ही नाम के ढेरों अकाउंट्स
मस्क की ओर से किए गए बदलाव के साथ कोई भी यूजर ब्लू टिक खरीद सकता है। यानी कि अगर आप 8 डॉलर का भुगतान कर सकते हैं तो आपके नाम के आगे ब्लू टिक दिखने लगेगा। अब ब्लू टिक दिखने का मतलब यह नहीं है कि अकाउंट किसी पब्लिक फिगर या सेलिब्रिटी से जुड़ा है। अब ब्लू टिक का मतलब है कि यूजर ने ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन ले रखा है। यानी कि एक ही नाम और पहचान वाले कई अकाउंट्स के सामने ब्लू टिक दिख सकता है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular