जनसुनवाई में 181 आवेदन प्राप्त हुए कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों के लिए कूलर एवं शीतल जल के लिए वाटर कूलर लगाए गए
भोपाल : मंगलवार, मई 26, 2026,
कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में एडीएम श्री सुमित पांडे, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी, एडीएम श्री अंकुर मेश्राम, प्रकाश नायक एवं पीसी शाक्य ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 181 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर एसडीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी, एडीएम श्री पांडेय ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों के लिए कूलर एवं शीतल जल के लिए वाटर कूलर लगाए गए हैं।




