Thursday, May 21, 2026
spot_img
Homeराज्यश्रेष्ठ नागरिक बन राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में सहभागी बनें विद्यार्थी : मंत्री श्री...

श्रेष्ठ नागरिक बन राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में सहभागी बनें विद्यार्थी : मंत्री श्री परमार

चार दिवसीय एडमिशन फेयर-2026 का किया शुभारम्भ

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने गुरुवार को भोपाल स्थित बंसल प्लाजा में आयोजित चार दिवसीय एडमिशन फेयर-2026 का शुभारम्भ किया। मंत्री श्री परमार ने विद्यार्थियों को श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में सहभागिता करने का आह्वान किया। मंत्री श्री परमार ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। यह एडमिशन फेयर 21 से 24 मई तक आयोजित है। यह फेयर, विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर विकल्पों एवं भविष्य की संभावनाओं से जोड़ने का सशक्त मंच प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर विधायक भोपाल (दक्षिण-पश्चिम) श्री भगवान दास सबनानी, बंसल न्यूज के संपादक श्री शरद द्विवेदी, सेज ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर सुश्री शिवानी अग्रवाल, बंसल ग्रुप के डायरेक्टर श्री पार्थ बंसल सहित विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular