Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशयुवाओ ने ली बजरंग दल की सदस्यता* *मोहखेड़ प्रखण्ड में हितचिंतक...

युवाओ ने ली बजरंग दल की सदस्यता* *मोहखेड़ प्रखण्ड में हितचिंतक अभियान को लेकर युवाओ की बैठक संपन्न*

*हिरावाड़ी*
मोहखेड़ प्रखण्ड अंतर्गत खंड हिरावाड़ी में आज हितचिंतक अभियान को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में हिरावाड़ी के साथ आस पास के करीब 10 गाँव के युवा शामिल हुए बैठक में मुख्य रूप से संघ के पदाधिकारी एवं विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री संतोष मिश्रा जी,विहिप जिला मंत्री नकुल विश्वकर्मा ,बजरंग दल जिला संयोजक शैलेश यदुवंशी ,बजरंग दल गौरक्षा प्रमुख आकाश पवार जी उपस्थित रहे  बैठक में सर्वप्रथम भारत माता का पूजन मुख्य अतिथियों के द्वारा किया गया मुख्य वक्ता संतोष मिश्रा जी ने अपने वक्तव्य से भारत के स्वर्णिम और गौरवशाली इतिहास  के विषय में कार्यकर्ताओं को बताया हिन्दू समाज के युवाओं में अपनी संस्कृति अपनी परम्पराओ के कम होते प्रभाव पर अपने वक्तव्य दिए साथ ही संगठन के कार्य जो लगातार हिन्दू समाज के लिए संगठन करते आ रहा हैं उसपर प्रकाश डाला और विहिप के जिला मंत्री नकुल विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में संगठन के सेवा, सुरक्षा, संस्कार इन तीनों विषयों पर कार्यकर्ताओ को जानकारी दी साथ ही जातिवाद से उठकर हमे सिर्फ हिन्दू समाज के लिए कार्य करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कार्यकर्ता भी संगठन के पदाधिकारियों से मिलकर अपने छेत्र की सामाजिक समस्याओं से अवगत कराया।
*हिरावाड़ी खण्ड में हुई नियुक्ति*
हिरावाड़ी खण्ड में आज सम्पन्न हितचिंतक अभियान की बैठक में  नियुक्तिया की गई जिसमें खण्ड संयोजक नीरज उइके, सह संयोजक अमित डेहरिया, गौरक्षा प्रमुख साहिल डहेरिया, विद्यार्थी प्रमुख सौरभ पवार, मिलन प्रमुख विजय उपराले, सुरक्षा प्रमुख योगेश सरयाम, बलोपासना प्रमुख अभिराम कुमरे, एवं मीडिया प्रभारी विजय बंदेवार जी को बनाया गया यह नियुक्ति विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री नकुल विश्वकर्मा ने की। संगठन में सभी कार्यकर्ताओं से भारत माता के लिए,हिन्दू समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का संगठन में स्वागत किये।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular