Sunday, May 3, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारसीसी रोड बनाने से हर मौसम में आवागमन होगा सुलभ : राज्य...

सीसी रोड बनाने से हर मौसम में आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने वार्ड 64 में इच्छापूर्ण महादेव मंदिर में सोनागिरी में सीसी सड़क और पुल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी तरह इंद्रपुरी बी सेक्टर में सीसी रोड और राजीव गांधी नगर अयोध्या बायपास पर सेंट पॉल स्कूल के पास 300 मीटर सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत 4 करोड़ 60 लाख रुपए है। वहीं, भगत सिंह मार्केट के पीछे दुर्गा मंदिर के पास सड़क निर्माण के कार्य का भूमिपूजन किया। इन सभी निर्माण कार्यों की लागत लगभग 8 करोड़ रुपए हैं। मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि सीसी रोड बनने से नागरिकों को हर मौसम में आवागमन में सुविधा होगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने राजीव गांधी नगर में सीवेज लाइन नहीं बनने की वजह से सड़क निर्माण में हो रही देरी पर अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कार्य में देरी और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द बाधाएं दूर कर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular