Tuesday, March 10, 2026
spot_img
Homeराज्यलोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्‍ताव पर आज चर्चा होगी

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्‍ताव पर आज चर्चा होगी

लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। यह प्रस्ताव कांग्रेस के तीन सदस्यों मोहम्मद जावेद, के. सुरेश और मल्लु रवि द्वारा पेश किया जाएगा। यदि प्रस्ताव लोकसभा में पारित हो जाता है तो श्री बिरला कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करेंगे, बल्कि सदस्यों के बीच बैठेंगे। पश्चिम एशिया पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण कल अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव नहीं लिया गया।

इस बीच, राज्यसभा में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा जारी रहेगी। उच्च सदन में ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर भी चर्चा होनी है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular