नागर विमानन मंत्रालय पश्चिम एशिया में वर्तमान स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहा है। क्षेत्र में संघर्ष के कारण भारत और पश्चिम एशिया के बीच हवाई यात्रा पर असर पड़ा है। यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू विमान सेवा सुनिश्चित करने के लिए विमानन कंपनियां वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक परिचालन कर रही हैं। मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान स्थिति के अनुसार, भारतीय विमानन कंपनियां आज 50 उड़ानें संचालित करेंगी।
भारतीय विमानन कंपनियों ने दुबई, अबू धाबी, फुजैरा, मस्कत और जेद्दाह के लिए 49 उड़ानें संचालित कीं। शनिवार को, कुल 51 उड़ानें भारत पहुंचीं। इन उड़ानों में आठ हजार 175 यात्री सवार थे। यात्रियों के लिए टिकटों के मूल्य उचित बनाए रखने के लिए मंत्रालय एयरलाइंस और अन्य हितधारकों के साथ निरंतर समन्वय में है।
उड़ानों के किरायों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों को उड़ान समय-सारणी के संबंध में नवीनतम जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस के संपर्क में रहने का परामर्श दिया गया है।




