नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि पश्चिम एशिया के घटनाक्रम के मद्देनजर मंत्रालय का यात्री सहायता नियंत्रण कक्ष हवाई यात्रियों की शिकायतों और प्रश्नों का समाधान कर रहा है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अब तक 411 यात्रियों की शिकायतों का समाधान किया गया है और एयरसेवा पोर्टल तथा हेल्पलाइन के माध्यम से यात्रियों को सहायता प्रदान की जा रही है।
मंत्रालय ने कहा कि यात्रियों को भारतीय दूतावासों के हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी जा रही है। मंत्रालय ने यात्रियों को सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-24 60 42 83 और 011-24 63 29 87 पर संपर्क करने की सलाह दी है।




