प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल इज़राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू से फोन पर पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने श्री नेतन्याहू को भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने के पक्ष में है




