गृह मंत्री अमित शाह ने आज स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि वीर सावरकर स्वतंत्रता आंदोलन के उन नायकों में से एक थे जिन्होंने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता और सांस्कृतिक स्वाधीनता दोनों के लिए एक साथ संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि श्री सावरकर ने अपने क्रांतिकारी विचारों से स्वतंत्रता आंदोलन की वैचारिक नींव रखी और भारत से लेकर इंग्लैंड तक अपने साहसी अभियानों से युवाओं को प्रेरित किया। श्री शाह ने कहा कि सावरकर ने अपना जीवन अस्पृश्यता उन्मूलन और महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया।




