Wednesday, February 25, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज दो दिन की इजरायल यात्रा पर रवाना होंगे;...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज दो दिन की इजरायल यात्रा पर रवाना होंगे; इजरायल की संसद को करेंगे संबोधित और प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू के साथ विभिन्‍न मुद्दों पर वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दो दिन की राजकीय यात्रा पर इजराइल रवाना होंगे। श्री मोदी की यह दूसरी इजराइल यात्रा होगी। इस दौरान वे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक करेंगे जिसमें भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की जाएगी। वे विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा तथा सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था तथा दोनों देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित कई क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर बातचीत करेंगे। बैठक में पारस्परिक हित के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है।

इजराइल में भारत के राजदूत जे पी सिंह ने हमारे विशेष संवाददाता को बताया कि प्रधानमंत्री आज इजराइल की संसद – क्नेसेट को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इजराइली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता होंगे।

श्री मोदी कल इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच गहरी तथा दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी और अधिक मजबूत होगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular