Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeऑटोमारुति सुजुकी स्विफ्ट या टाटा टियागो? सस्ती में अच्छी कौन? यहां जानिए...

मारुति सुजुकी स्विफ्ट या टाटा टियागो? सस्ती में अच्छी कौन? यहां जानिए किस पर लगाएं पैसा

अगर आप कम पैसे में एक बेहतरीन कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां पर दो सस्ती और बेहतरीन कारों के बारे में बातें करने जा रहे हैं। इसमें हमने मारुति सुजुकी और टाटा टियागो को शामिल किया है। बता दें कि इन दोनों ही कारों की डिमांड मार्केट में काफी ज्यादा है, तो आइये जानते हैं कि कम बजट में गाड़ी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन कौन सा है। टाटा टियागो की कीमत 5.39 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और 7.82 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। मारुति स्विफ्ट की कीमत 5.91 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और 8.84 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

दोनों कारों में क्या है खास? 

न्यू मारुति सुजुकी स्विफ्ट के खासियत की बात करें तो इसमें आपको बेटर हैंडलिंग रिस्पांस और अच्छी फ्यूल इकोनामी देखने को मिलती है। वहीं, अगर हम टाटा टियागो की बात करें तो इसमें आपको  G-NCap की 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग देखने को मिलती है, जो सुरक्षा के लिहाज से काफी अच्छी है। इसके अलावा टाटा टियागो में एक स्पेशियस कैबिन देखने को मिलता है।

दोनों कारों में क्या नहीं है बेहतर? 

सेफ्टी के लिहाज से मारुति सुजुकी स्विफ्ट टाटा टियागो से बेहतर नहीं है। वहीं, इस कार में आपको रियल एसी वेंट्स भी नहीं मिलता है। इसमें आपको वही पुराना आउटडेटेड इंटीरियर देखने को मिलेगा। टाटा टियागो की बात करें तो इसमें आपको बहुत ही कम फीचर देखने को मिलेंगे। इसकी तुलना में स्विफ्ट में आपको ज्यादा फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें आपको नो टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है।

कैसा है दोनों का इंजन? 

मारुति सुजुकी स्विफ्ट में आपको 1197cc का एडवांस K सीरीज डबल जेट, डुअल VVT, 4 सिलेंडर इंजन देखने को मिलता है। वहीं, दूसरी ओर टाटा टियागो में आपको 1199cc का Revotron 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर इंजन मिलता है।

बूट स्पेस, फ्यूल टैंक और सिटिंग कैपेसिटी

दोनों गाड़ियों में मिलने वाले बूट स्पेस की बात करें तो स्विफ्ट में 268 लीटर का बूट स्पेस देखने को मिलता है। वहीं, टाटा टियागो में आपको 242 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। दोनों में सीटिंग कैपेसिटी 5 लोगों की ही है। फ्यूल टैंक की बात करने तो स्विफ्ट में आपको 37L का फ्यूल टैंक और टाटा टियागो में 35L का फ्यूल टैंक देखने को मिलता है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular