Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeऑटोटोयोटा की महंगी अर्बन क्रूजर में भी नहीं मिलते सस्ती किआ सोनेट...

टोयोटा की महंगी अर्बन क्रूजर में भी नहीं मिलते सस्ती किआ सोनेट के ये 9 फीचर्स, खरीदने से पहले इसे जान लीजिए

Kia Sonet देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली B2-सेगमेंट SUVs में से एक है। लॉन्च होने के बाद से सोनेट ने देश में सबसे ज्यादा फीचर वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का टैग हासिल किया है। वहीं, टोयोटा की अर्बन क्रूजर पुरानी जनरेशन की मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा पर बेस्ड है। किआ सोनेट की कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होती है और 14 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, टोयोटा अर्बन क्रूजर की कीमत 9.02 लाख से शुरू होती है और 11.73 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। आज हम यहां आपको किआ सोनेट में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं, जो महंगी अर्बन क्रूजर में भी नहीं मिलते हैं। आइए इसे जरा डिटेल से जानते हैं।

1.कर्टन एयरबैग

किआ सोनेट और अर्बन क्रूजर दोनों में फ्रंट एयरबैग मिलते हैं। लेकिन, किआ सोनेट के टॉप वैरिएंट में आपको साइड थॉरैक्स और कर्टन एयरबैग मिलता है, जो कि ज्यादा बेहतरीन है। बता दें कि ग्लोबल NCAP ने अर्बन क्रूजर को 4-स्टार रेटिंग दी है, जबकि किआ सोनेट की टेस्टिंग नहीं हुई है।

2. टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

किआ सोनेट के टॉप वैरिएंट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है, जो सभी टायर के प्रेशर को बताता है और कम हवा वाले टायर या पंचर होने की स्थिति में ड्राइवर को अलर्ट भी करता है। अर्बन क्रूजर में इस फीचर की बहुत कमी है। इस सेगमेंट की हर नई कार में यह सेफ्टी फीचर होना चाहिए।

3. फ्रंट पार्किंग सेंसर

सोनेट और अर्बन क्रूजर दोनों में पार्किंग सेंसर के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा देखने को मिलता है। लेकिन, सोनेट फ्रंट पार्किंग सेंसर भी देता है, जो तंग जगहों में कार को सेफ रखने और पार्क करने में मदद करता है।

4. रियर एसी वेंट्स

नई सोनेट में रियर एसी वेंट दिया गया है, जो सेकेंड रो में बैठे यात्रियों को ठंडी हवा देता है। केबिन को जल्दी ठंडा करने में मदद करते हैं। लेकिन, आपको अर्बन क्रूजर में रियर एसी वेंट्स नहीं मिलते हैं।

5. वायरलेस फोन चार्जर

सोनेट वायरलेस फोन चार्जर के साथ आता है, जबकि अर्बन क्रूजर में आपके फोन को चार्ज करने के लिए केवल यूएसबी टाइप-ए सॉकेट मिलता है। सोनेट के मिड वैरिएंट में भी वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले की पेशकश की गई है, जिससे कार में एक बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलता है।

6. सबवूफर

किआ सोनेट के टॉप वैरिएंट में बोस साउंड सिस्टम देखने को मिलता है, जिसमें एक सबवूफर भी शामिल है। दूसरी ओर अर्बन क्रूजर एक अनब्रांडेड ऑडियो सिस्टम के साथ आता है।

7. सनरूफ

अन्य B2-सेगमेंट SUVs की तरह Sonet में भी इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलता है। अर्बन क्रूजर में इसकी कमी है।

8. वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

सोनेट के टॉप वैरिएंट में लेदर सीट अपहोल्स्ट्री के साथ आगे की सीटों के लिए वेंटिलेशन की सुविधा है। दूसरी ओर अर्बन क्रूजर में सीट वेंटिलेशन और लेदर सीट दोनों का अभाव है।

9. ड्राइव और ट्रैक्शन मोड

सोनेट के अटौमैटिक वैरिएंट ड्राइव और ट्रैक्शन मोड प्रदान करते हैं, जो इंजन मैपिंग और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को बदल देते हैं। अर्बन क्रूजर में दोनों फीचर्स का अभाव है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular