Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeऑटोइस कंपनी ने 300 दिन में 1 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर बना दिए,...

इस कंपनी ने 300 दिन में 1 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर बना दिए, पिछले 2 महीने से लोग नॉनस्टॉप खरीद रहे

पिछले 2 महीने से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में नबंर-1 बन चुकी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के नाम माइलस्टोन सेट कर लिया है। दरअसल, कंपनी ने तमिलनाडु में अपनी फ्यूचर फैक्ट्री से एक लाख वां स्कूटर तैयार किया। कंपनी ने नवंबर 2021 में इस फैक्ट्री में प्रोडक्शन शुरू किया था। यानी उसे इस माइलस्टोन तक पहुंचने में 10 महीने यानी करीब 300 दिन लगे। इस शानदार उपलब्धि पर कंपनी के CEO भाविश अग्रवाल ने कहा कि ये तो माइलस्टोन की शुरुआत है। अगले एक लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर इससे आधे समय में तैयार किए जाएंगे, क्योंकि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल को अब तेजी से पसंद किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अब ओला इलेक्ट्रिक ग्राहकों की पहली पसंद बन रहा है। अक्टूबर में कंपनी 20 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच दिए। इस शानदार सेल्स के साथ वो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की सबसे बड़ी कंपनी भी रही। कंपनी को मंथली आधार पर 60% की शानदार ग्रोथ मिली। सेल को लेकर कंपनी ने कहा कि उसे फेस्टिवल सीजन का बहुत फायदा मिला। नवरात्रि के दौरान उसकी बिक्री चार गुना और दशहरा पर दस गुना बढ़ गई। सूत्रों के मुताबिक, ओला के लिए S1 प्रो सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा। कंपनी हर दिन औसतन 1000 यूनिट का प्रोडक्शन कर रही है।ओला इलेक्ट्रिक का का दावा है कि यह भारत में किसी भी EV मैन्युफैक्चरर्स के लिए अब तक की सबसे बड़ी सेल्स है। अब प्रीमियम EV सेगमेंट में उसकी बाजार हिस्सेदारी 50% के करीब है। इस सेगमेंट में एथर एनर्जी, बजाज चेतक के साथ हीरो मोटोकॉर्प विडा शामिल है। ओला ने हाल ही में अपना सबसे किफायती मॉडल ओला A1 एयर लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 84,999 रुपए है। इस मॉडल में फीचर् को कम कर दिया है। माना जा रहा है कि इस कीमत में A1 कंपनी के ही S1 मॉडल से आगे निकल सकता है। इसकी बुकिंग फरवरी 2023 में शुरू होगी। जबकि डिलीवरी अप्रैल में शुरू हो सकती है। सितंबर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की 52,957 यूनिट्स बिकीं। जबकि अगस्त में ये आंकड़ा 50,474 यूनिट्स का था। यानी हर महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में ग्रोथ दिख रही है। सिंतबर 2022 में ओला इलेक्ट्रिक ने 9,616 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे। कंपनी नवरात्रि-दशहरा ऑफर के चलते अपने ई-स्कूटर पर 10 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही थी। जिसके चलते इसे फायदा मिला। अक्टूबर में भी फेस्टिवल ऑफर के चलते ओला इलेक्ट्रिक को फायदा मिला।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular