केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने “ग्रामीण विकास के लिए पंचायती राज संस्थानों के सदस्यों के लिए कार्रवाई की कार्यसूची” पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका में मनरेगा, दीन दयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि जैसी सभी योजनाओं की जानकारी दी गई है, जो प्रतिनिधि और आम जनता के लिए उपलब्ध होगी। यह पुस्तिका जल्द ही क्षेत्रीय भाषाओं में लाई जाएगी।
श्री गिरिराज सिंह ने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तिका देश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में उपलब्ध कराई जाएगी और यह ग्राम पंचायतों के सदस्यों के बीच ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं पर एक सूचित चर्चा का आधार बन सकती है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तिका ग्राम पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों सहित सभी को योजनाओं और उनकी पात्रता को समझने में मदद करेगी, जिससे पारदर्शिता और जन भागीदारी को और मजबूती मिलेगी।


ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव श्री एन एन सिन्हा ने कहा कि यह पुस्तिका भारत सरकार के उन अधिकारियों के लिए भी मददगार होगी जो ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
आज, दिनांक 04 नवम्बर, 2022 को, माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री @girirajsinghbjp ने पंचायती राज संस्थान के सदस्यों के लिए कार्रवाई की कार्यसूची का विमोचन कृषि भवन, नई दिल्ली में किया। #MoRD pic.twitter.com/Rojc2eyppw
— Ministry of Rural Development, Government of India (@MoRD_GoI) November 4, 2022
The booklet “Agenda for Members of Panchayati Raj Institutions for Rural Development” was unveiled today. Through this booklet, information about all the schemes of the Ministry of Rural Development will be available to the representative and the general public. pic.twitter.com/4FKhPfwUVH
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) November 4, 2022




