Saturday, February 28, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशहितग्राही मूलक योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करें: मंत्री श्री...

हितग्राही मूलक योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करें: मंत्री श्री चौहान

उमरिया में जिला विकास सलाहकार समिति की हुई बैठक

अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा उमरिया जिला प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा है किहितग्राही मूलक योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित की जाए।मंत्री श्री चौहान उमरिया जिले में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मंत्री श्री चौहान ने कहा कि नल जल योजना का कार्य गंभीरता से किया जाएतथा हर घर नल से जल ग्रामीणों को मिल रहा है अथवा नहीं, इसकी पुष्टि भी कराई जाए।उन्होंने कहा कि किसानों से पैसे लेने एवं बोरो मे ज्यादा धान भरे जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया जाए तथा ऐसी शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में बाल विवाह को रोकें और उस पर त्वरित कार्रवाई करें।

मंत्री श्री चौहान ने सहायक आयुक्त सहकारितापशुपालनजन जातीय कार्य विभागई-गर्वनेंसजिला शहरी विकास अभिकरणआयुष विभागजल संसाधनशिक्षा विभाग सहित अन्य विभागो की भी समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री धरणेन्द्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार भागवानीसीईओ जिला पंचायत श्री अभय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular