Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeबैतूलउप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बैतूल में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का...

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बैतूल में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

बैतूल : रविवार, दिसम्बर 14, 2025,

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के तहत रविवार को उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल श्री संजय श्रीवास्तव ने बैतूल जिले की विधानसभा क्षेत्र 132–घोड़ाडोंगरी एवं 131–बैतूल के विभिन्न मतदान केंद्रों पर फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण कर समीक्षा की।

     निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम श्री श्रीवास्तव ने विधानसभा क्षेत्र 132–घोड़ाडोंगरी के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुर के कार्यालय में चल रहे पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री प्रपंज आर द्वारा कार्य की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 132–घोड़ाडोंगरी के मतदान केंद्र क्रमांक 130, 131, 132, 133 एवं 156 का भ्रमण कर संबंधित बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

      दोपहर पश्चात उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र 131–बैतूल के मतदान केंद्र क्रमांक 102, 128 एवं 134 का निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मतदान केंद्रों पर उपस्थित बीएलओ द्वारा उन्हें बीएलओ एप के माध्यम से अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं रिपीट मतदाताओं की सूची के वाचन, बीएलए को सूची उपलब्ध कराने तथा कार्यवाही उपरांत विवरण को एप पर अपलोड किए जाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

       इसके उपरांत विधानसभा क्षेत्र 131–बैतूल के पुनरीक्षण कार्य की समग्र समीक्षा की गई, जिसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डॉ. अभिजीत सिंह तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती पूनम साहू द्वारा आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की गई।

      निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद, विधानसभा क्षेत्र 132–घोड़ाडोंगरी के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री प्रपंज आर, विधानसभा क्षेत्र 131–बैतूल के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. अभिजीत सिंह, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री टी. विस्के, श्रीमती पूनम साहू, श्री श्याम सिंह उइके, बीएलओ सुपरवाइजर श्री प्रकाशचंद भारतीय, श्री योगेश धुर्वे, श्री केशव सातपुते, श्रीमती अंजली सलामे, श्रीमती रजनी वाईकर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular