Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशस्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ एवं पीएम के जन्मदिन के...

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ एवं पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ

परिवहन एवं शिक्षा मंत्री ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं की हौसला-अफजाई की

विदिशा : बुधवार, सितम्बर 17, 2025,

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन विदिशा के द्वारा आज विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) और जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

मेडिकल कॉलेज में आयोजित उक्त शिविर में परिवहन एवं शिक्षा विभाग के मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने रक्तदान करने वालों की हौसला अफजाई की और रक्तदान के महत्व और रक्त की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत प्रकाश डाला। मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने रक्तदाओं को शिविर के दौरान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है।

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन विदिशा के अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव डॉ. विमल मेहरा ने बताया कि रक्तदान शिविर में 300 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। रक्तदान शिविर में सीनियर डॉक्टर, रेसिडेंट डॉक्टर, जूडा के सदस्यों के साथ-साथ इंटर्न एमबीबीएस छात्र और कॉलेज के अन्य अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया गया।

डॉ विमल मेहरा ने बताया कि जूडा द्वारा साल में 2-3 बार रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य विदिशा की आमजन को जागरूक करना और रक्त की उपलब्धता बनाये रखना है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular