Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeअशोकनगरजिला स्‍तरीय जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने सुनी आवेदकों की समस्‍याएं अधिकारियों को...

जिला स्‍तरीय जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने सुनी आवेदकों की समस्‍याएं अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण के मौके पर दिये निर्देश

प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जिला स्‍तरीय जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह द्वारा कलेक्‍ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में आवेदकों की समस्‍याओं को समक्ष में सुनकर निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में 449 आवेदन प्राप्‍त हुए। प्राप्‍त आवेदनों का निराकरण समय सीमा में किये जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम करैया बुद्धू निवासी नथन सिंह अहिरवार द्वारा सीमांकन उपरांत कब्जा दिलाए जाने, ग्राम छेवलाई निवासी चंपालाल द्वारा मुख्यमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सड़क बनवाई जाने, ग्राम धतुरिया निवासी गोविंद अहिरवार द्वारा लाडली बहना योजना का लाभ दिलाए जाने, ग्राम मारोन निवासी चंदाबाई कुशवाहा द्वारा वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने एवं राशन पर्ची बनवाई जाने, ग्राम छपरई खालसा के समस्त ग्राम वासियों द्वारा सड़क डलवाए जाने, ग्राम महोली निवासी महेश कुमार लोधी द्वारा भूमि का सीमांकन कराए जाने, ग्राम हुरैरी निवासी पूरन आदिवासी द्वारा भूमि से अवैध कब्ज़ा हटाए जाने, नईसराय निवासी नरेंद्र भदोरिया के द्वारा इंदिरा आवास योजना के तहत मकान के ना तोड़े जाने, शाढौरा निवासी कसुमल बाई अहिरवार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने, ग्राम करैया निवासी श्रीपाल यादव द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, शाढौरा निवासी सावित्रीबाई आदिवासी द्वारा पीएम आवास की अंतिम किस्त दिलाए जाने सहित अन्‍य समस्‍यामूलक आवेदन प्राप्‍त हुए। प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण समय सीमा में किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को मौके पर दिए। जनसुनवाई में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी एन सिंह, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर,डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री इसरार खान,एसडीएम श्री बृजविहारी लाल श्रीवास्‍तव सहित जिला अधिकारी उपस्थि‍त थे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular