विदिशा : मंगलवार, सितम्बर 2, 2025
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने बासौदा क्षेत्र के भ्रमण दौरान फतेहपुर (मुरादपुर) मंें संचालित श्री गोपाल कृष्ण गौशाला में पहुंचकर गौशाला के प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने अपने हाथो से गौग्रास का सेवन कराया और गौशाला परिसर में आम का पौधा रोपित किया है।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निरीक्षण भ्रमण के दौरान श्री देव नारायण समाज कल्याण सेवा समिति के अंतर्गत संचालित श्री गोपाल कृष्ण गौशाला के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र भार्गव ने गौशाला के प्रबंधनो की जानकारी संाझा की है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोड़िया, एसडीएम श्री संतोष बिटौलिया, जनपद सीईओ श्रीमती तपस्या जैन के अलावा अन्य विभागो के अधिकारी साथ मौजूद रहे।




