सौसर/रामाकोना:- स्वतंत्रता आंदोलन में रामाकोना क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास में 21अगस का दिन जिले का ऐतिहासिक दिवस है। इस वर्ष जंगल सत्याग्रह लाखनवाडी की वर्षगांठ गौरव दिवस के रूप मनाने का निर्णय जंगल सत्याग्रह विकास एवं सरंक्षण समिति द्वारा लिया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से समविचारी स्वयंसेवी कार्यकर्ता संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहेगे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर रामाकोना से ग्राम पंचायत खुटांबा के लिए रवाना होंगे। ग्राम पंचायत भवन खुटांबा मे मुख्य कार्यक्रम उपस्थित होने के पश्चात जंगल सत्याग्रह स्थल लाखनवाडी में घोषित-अघोषित जंगल सत्याग्रहीयों को याद करते हुए उन्हे पुष्पांजलि अर्पित करेगे।
उपेक्षित जंगल सत्याग्रह के विकास हेतु शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षक हेतू चर्चा कर आगामी रणनीति बनाई जायेगी।