Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeभोपालजनसुनवाई में एडीएम श्री भूपेंद्र गोयल ने सुनी आवेदकों की समस्याएं

जनसुनवाई में एडीएम श्री भूपेंद्र गोयल ने सुनी आवेदकों की समस्याएं

जनसुनवाई में 138 आवेदन प्राप्त हुए

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में एडीएम श्री भूपेंद्र गोयल ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 138 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर एडीएम श्री अंकुर मेश्राम, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शर्मा, श्रीमती निधि चौकसे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एडीएम श्री भूपेंद्र गोयल ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular