प्रधानमंत्री जन-मन योजना से करैया गांव के हितग्राही श्री हरनाम सहरिया के परिवार की जिंदगी बदली
विदिशा : सोमवार, जून 2, 2025,
विदिशा जिले की ग्राम पंचायत दीघोरा के ग्राम करैया निवासी श्री हरनाम सहरिया प्रधानमंत्री जन मन योजना तहत संपादित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आज पीएम जनमन आवास योजना तहत उनका पक्का आवास है और शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने के साथ-साथ उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली में जोड़कर राशन पर्ची (राशन कार्ड) प्रदान किया गया है। अब उन्हें प्रतिमाह अनाज (चावल, गेहूं) एक रुपये किलो की दर से मिलने लगा है। इसके साथ ही वह पक्के आवास में रहते हैं और उन्हे वह उनके परिवार को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान, आधार, जाती प्रमाण पत्र जैसी योजनाओं का लाभ भी दिलाया गया है। श्री हरनाम सहरिया एक अनुसूचित जनजाति की हितग्राही हैं, जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं था, ना ही बिजली, पानी व अन्य व्यवस्थाए थी। वे अपने परिवार के साथ मिट्टी के बने एक कच्चे झोपड़े में रहते थे। जो बरसात में अक्सर गिरने की कगार पर होता था। 2023 में जब केंद्र सरकार ने आदिवासी समुदायों के लिए प्रधानमंत्री जन-मन योजना की शुरुआत की, तो ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण हुआ। जिसमें श्री हरनाम सहरिया का नाम चयनित हुआ और उन्हें पीएम जनमन योजना के तहत आवास की स्वीकृति मिली। राशन पर्ची का लाभ 2023 में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत टिकरी गांव को चुना गया। इस योजना का उद्देश्य था – पिछड़े और जनजातीय क्षेत्रों के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक बुनियादी सरकारी सुविधाएं पहुंचाना। इसी के अंतर्गत हरनाम सहरिया का नाम सार्वजनिक वितरण प्रणाली में जोड़ा गया, और उन्हें राशन पर्ची (राशन कार्ड) प्रदान की गई। अब हर महीने अनाज (चावल, गेहूं) एक रुपये प्रति किलो की दर से मिलने लगा है। हितग्राही श्री हरनाम बताते हैं कि पहले जो पूंजी अनाज खरीदने में खर्च हो जाती थी वह अब बच्चों की पढ़ाई और घर की अन्य जरूरतें पूरी करने में उपयोग में आने लगी है। परिवार को अब भूख से लड़ना नहीं पड़ता, और बच्चों का पोषण सुधरा है।




