विदिशा : गुरूवार, मई 22, 2025,
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला विदिशा द्वारा विश्व जैव विविधता दिवस विविधता दिवस पर समृद्धि योजना अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं का नर्सरी प्रशिक्षण आज हलाली रोपणी, इकाई विदिशा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन विभाग के सेवानिवृत्त रेंज अधिकारी श्री एससी जैन, संभाग प्रभारी राज्य कार्यालय, श्री अमिताभ श्रीवास्तव, श्री वरुण आचार्य संभाग समन्वयक भोपाल, श्री अक्षय सिंह, रेंजर वन विभाग, जिला समन्वयक श्रीमति पूजा बंधैया मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था्ओं द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
वन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री एससी जैन द्वारा जैव विविधता दिवस के अवसर पर जैव विविधता के संरक्षण के लिए संस्थाओं को सक्रियता से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही नर्सरी निर्माण के लिए आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया। वन विभाग के रेंजर श्री अक्षय सिंह द्वारा नर्सरी तैयार करने की आवश्यक विधियों के बारे में जानकारी दी एवं प्रतिभागियों की समस्याओं का समाधान किया।
संभाग प्रभारी श्री अमिताभ श्रीवास्तव द्वारा जैव विविधता दिवस के अवसर पर संस्थाओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य करने पर बल दिया। श्री वरूण आचार्य, संभाग समन्वयक भोपाल द्वारा प्रशिक्षण के उददेश्य के विषय पर प्रकाश डालते हुए सभी नवांकुर संस्थाओं को उत्कृष्ट नर्सरी तैयार करने हेतु मार्गदर्शित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक विदिशा श्रीमति पूजा बंधैया द्वारा किया गया।
श्री राजेश मोरे रोपणी अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को वन विभाग द्वारा स्थापित रोपणी का भ्रमण भी कराया गया। प्रशिक्षण में जिला विदिशा के विकासखंड समन्वयक एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




