बैतूल 18 मई 2025
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की प्रेरणा से महिला सशक्तिकरण के लिए कौशल विकास विभाग एवं एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर भोपाल (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन सोसायटी) के बीच हुए एमओयू के तहत शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल के इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड के 39 महिला एवं 03 पुरुष प्रशिक्षणार्थियों को 6 दिन के आवासीय ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए संस्था के प्लेसमेंट अधिकारी श्री विवेक दायमा एवं मेहमान प्रवक्ता श्री कृष्ण कुमार बोबड़े के नेतृत्व में भोपाल भेजा गया।
संस्था प्राचार्य श्री रेवाशंकर पंडाग्रे ने बताया कि एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर भोपाल में 06 दिन के ऑन जॉब प्रशिक्षण से प्रशिक्षणार्थियों के तकनीकी ज्ञान एवं समझ में वृद्धि होगी एवं प्रशिक्षण उपरांत अच्छी कंपनियों में जॉब प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। प्रदेश में एकलव्य एवं अंबेडकर योजना में संचालित आईटीआई धार, खेड़ी (खंडवा) सीहोर एवं महिला आईटीआई बैतूल की प्रशिक्षणार्थियों को इस प्रशिक्षण के लिए अवसर दिया गया है। इस प्रशिक्षण में रोबाटिक्स, मेकाट्रॉनिक्स, पीएलसी आदि आधुनिक तकनीक समझने का अवसर प्राप्त होगा।
प्रशिक्षण पर जाने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी श्री दिलीप कुमार सोनी, श्रीमती पुष्पा नागलें, श्रीमती विनिता पाटील एवं समस्त स्टाफ द्वारा शुभकामनाएं दी गई।




