बैतूल। भारत-भारती में विश्व हिंदू परिषद के परिषद शिक्षा वर्ग में रविवार को बैतूल के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह ने भूतपूर्व सैनिकों को गमछे पहनाकर सम्मानित किया। प्रांत गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद का दस दिवसीय परिषद शिक्षा वर्ग 9 मई से प्रारंभ है। आज 19 मई तक चलने वाले परिषद शिक्षा वर्ग में शिक्षार्थियों को केंद्रीय, प्रांतीय अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह परिषद शिक्षा वर्ग प्रतिवर्ष आयोजित किए जाते हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को समाज में जाकर कार्य करने के लिए शारीरिक और बौद्धिक रूप से सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को नेतृत्व, सामाजिक समरसता, राष्ट्र सेवा और संगठन के मूलभूत सिद्धांतों की शिक्षा दी जाएगी।




