स्कोडा ने अपनी पॉपुलर और देश की सबसे सुरक्षित कार कुशाक का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च कर दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीलर्स ने इस एडिशन के स्टाइल 1.0 ट्रिम की शुरुआती कीमत 15.59 लाख रुपए बताई है। वहीं, स्टाइल 1.5 ट्रिम की कीमत 19.09 लाख रुपए है। कंपनी ने कुशाक को इसी साल जून में लॉन्च किया था। इस SUV को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट के दौरान सेफ्टी के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। कंपनी ने एनिवर्सरी एडिशन में कुछ कॉस्मेटिक चेंजेस किए हैं। साथ ही, कुछ फीचर्स को भी अपडेट किया है।मौजूदा मॉडल से 30 हजार महंगा
कुशाक के एनिवर्सरी एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत मौजूदा मॉडल की कीमत से 30 हजार रुपए ज्यादा है। जैसे, Style 1.0 TSI MT एनिवर्सरी एडिशन की कीमत 15.59 लाख रुपए है, जबकि इसके ऑनगोइंग मॉडल की कीमत 15.29 लाख रुपए है। इसी तरह, Style 1.0 TSI AT की ऑनगोइंग कीमत 16.99 लाख रुपए, Style 1.5 TSI MT की ऑनगोइंग कीमत 17.19 लाख रुपए और Style 1.5 TSI DCT की ऑनगोइंग कीमत 18.79 लाख रुपए है।कुशाक एनिवर्सरी एडिशन में अपडेट
कुशाक एनिवर्सरी एडिशन के एक्सटीरियर का कलर ऑनगोइंग मॉडल के जैसा ही है। हालांकि, इसमें हाल ही में लॉन्च किए गए वोक्सवैगन ताइगुन फर्स्ट एनिवर्सरी एडिशन के जैसा सी-पिलर और स्टीयरिंग व्हील पर एक ‘एनीवर्सरी एडिशन’ बैज मिलता है। इसमें नए डोर-एज प्रोटेक्टर्स, नई कंट्रास्ट स्टिचिंग और एक क्रोम एप्लीक दी है। इन चेंजेस के अलावा कुशाक एनिवर्सरी एडिशन के फ्रंट बंपर, सनरूफ और 17-इंच अलॉय व्हील्स पर फॉक्स डिफ्यूजर एलिमेंट बरकरार है।
कुशाक एनिवर्सरी एडिशन के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो कुशाक एनिवर्सरी एडिशन में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट वाला 10-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है। जिसे जून 2022 में ग्लोबली चिप की कमी के चलते 8.0-इंच इन्फोटनेमेंट से रिप्लेस कर दिया गया था। सेफ्टी के लिए इस SUV में ट्रैक्शन कंट्रोल, 6 एयरबैग, ESC, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल दिया है।
कुशाक एनिवर्सरी एडिशन का इंजन
कुशाक एनिवर्सरी एडिशन टॉप-स्पेक स्टाइल 1.0 और 1.5 ट्रिम्स पर बेस्ड है। यह 1.0-लीटर, थ्री-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन द्वारा ऑपरेट होता है, जो 115hp का पावर और 175Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन पैडल शिफ्टर्स के साथ 6-स्पीड मैनुअल या टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक से जुड़ा है। वहीं, 1.5-लीटर, फोर-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है, जो 150hp का पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है।




