Thursday, April 23, 2026
spot_img
Homeराज्यजल है तो जीवन है नदी नहीं तो सदी नहीं जल संरक्षण...

जल है तो जीवन है नदी नहीं तो सदी नहीं जल संरक्षण से ही भविष्य संरक्षित : मंत्री श्री पटेल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि “जल है तो जीवन है, नदी नहीं तो सदी नहीं, जल संरक्षण से ही भविष्य संरक्षित होता है’’। मंत्री श्री पटेल सिंगरौली में एनटीपीसी में आयोजित जल संरक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जल संरक्षण से ही हम अपने नित्य दिनचर्या की चल उपलब्धता को सुनिश्चित कर सकते हैं। जल चाहे धरातल का हो या वर्षा का, दोनों का संरक्षण अत्यंत जरूरी है। मंत्री श्री पटेल ने नई पीढ़ी को जल संरक्षण के प्रति जागृत करते हुए कहा कि आने वाले भविष्य की आवश्यकता है, इसमें सभी से जन भागीदारी की अपेक्षा करता हूं।

अवधूत महायोगी समर्थ दादा ने भी अपने मूल्यवान प्रवचनों से उपस्थित युवाओं को जल संरक्षण के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. श्री राजेश मिश्र, सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, देवसर विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, धौनी विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम, कलेक्टर श्री चंद्र शेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, जिला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडे, श्री सुंदरलाल शाह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह नागेश सहित अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular