Sunday, March 1, 2026
spot_img
Homeभोपालजनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं

जनसुनवाई में 125 आवेदन प्राप्त हुए

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में मंगलवार को एडीएम श्री सिद्धार्थ जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री मोहम्मद इकबाल, श्रीमती निधि चौकसे, श्री अजय शर्मा एवं अन्य अधिकारियों ने जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 125 आवेदन प्राप्त हुए। एडीएम श्री जैन ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular