कलेक्टर ने पटवारियों के साथ बैठक की
भोपाल : सोमवार, जनवरी 13, 2025,
कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण समय-सीमा में करें। श्री सिंह ने सख्त निर्देश दिए कि राजस्व महाअभियान 3.0 में प्रगति लाए एवं सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें। कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में तहसील हुजूर के समस्त पटवारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में एसडीएम श्री विनोद सोनकिया, तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे। श्री सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर कार्य करें।
बैठक में श्री सिंह ने तहसील हुजूर की सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का अवलोकन किया एवं संबंधित पटवारियों को आवश्यक कार्यवाही नियत समय सीमा में करने के निर्देश दिए।
श्री सिंह ने भोपाल जिले की रैंकिंग सुधारने एवं गुणवत्ता पूर्ण निराकरण कर लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार एडीएम श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में तहसील कोलार ,एवं सीईओ श्री ऋतुराज सिंह ने तहसील बैरसिया की बैठक की अध्यक्षता की।




