मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां छतरपुर पुलिस एक हत्या के आरोपी पता लगाने के लिए कथित बाबा पण्डोखर सरकार की शरण में पहुंच गई और बाबा के द्वारा बताई गई। शिनाख्त के अनुसार मृतिका के चाचा को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन तभी छतरपुर पुलिस के एएसआई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
जिसमे वह पण्डोखर सरकार नाम के बाबा के दरबार में बैठ कर हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए मदद मांग रहा था। मामला सामने आने के बाद छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने तत्काल प्रभाव से एएसआई को सस्पेंड कर दिया एवं संबंधित थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया है।पूरा मामला छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र का है जहां 28 जुलाई को थाना क्षेत्र के गांव ओंटा पुरवा में एक नाबालिक युवती की लाश कुएं में मिली थी, लाश संदिग्ध अवस्था में थी इसलिए पुलिस ने मामले में धारा 302 दर्ज करते हुए आरोप की तलाश शुरू कर दी। मामले में बमीठा पुलिस ने गांव में ही रहने वाले तीन युवकों को हिरासत में लिया था उनसे पूछताछ भी की थी लेकिन तीनों युवकों की मोबाइल की लोकेशन घटना वाले दिन घटनास्थल पर नहीं मिली। इसलिए पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया उसके कुछ दिनों बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए मृतका के चाचा तीरथ अहिरवार को यह कहते हुए गिरफ्तार कर लिया की उसे इस बात का शक था कि उसकी भतीजी के किसी से नाजायज संबंध है। उसे चरित्र पर शक था जिसको लेकर उसने अपनी भतीजी का गला घोट कर हत्या की और बाद में उसे कुएं में फेंक दिया।
बबीता पुलिस ने जिस तरह से इस पूरे मामले का खुलासा किया परिवार के लोगों को बेहद हैरानी थी लेकिन तभी सोशल मीडिया पर पंडोखर सरकार एवं थाना बमीठा में पदस्थ एएसआई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें वर्दी पहने हुए एक व्यक्ति पंडोखर सरकार से हत्या की गुत्थी सुलझाने में मदद मांगता हुआ। दिखाई दे रहा है वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन-फानन में छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने बाबा से मदद मांगने वाले एएसआई अनिल शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
थाना प्रभारी पंकज शर्मा को लंच किया गया है साथ ही एसपी सचिन शर्मा ने युक्ति की हत्या के मामले को लेकर एवं इस पूरे घटना क्रम को देखते हुए एक टीम का गठन किया है जोकि न सिर्फ मामले की जांच करेगी बल्कि हत्या की गुत्थी सुलझाएगी। फिलहाल बाबा से हत्या की गुत्थी सुलझाने को लेकर छतरपुर पुलिस के द्वारा मांगी गई मदद से मध्य प्रदेश पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है।




