Monday, February 23, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयस्वर्ग से वापस आई महिला, किया मौत का चौंकाने वाला दावा

स्वर्ग से वापस आई महिला, किया मौत का चौंकाने वाला दावा

Women come Back from Heaven: फिल्मों में आपने देखा होगा कि लोग मरने के बाद स्वर्ग में जाते हैं और फिर वापस लौट आते हैं। कुछ ऐसा ही दावा अमेरिका की एक महिला ने किया है। दरअसल, उसका कहना है कि वह मरने के बाद स्वर्ग पहुंची जहां उसे उसके बचपन का कुत्ता और अन्य लोग मिले।

महिला का दावा है कि उसे स्वर्ग में रहने और वापस अपने परिवार के पास जाने का ऑप्शन मिला तो वह लौट आई है, हालांकि डॉक्टर इसकी पुष्टि नहीं करते हैं, मेडिकल के अनुसार महिला गहरे कोमा में थी और ऐसे में हो सकता है कि उसे अपने जीवन के कुछ पल याद आए हों।

माइग्रेन होने के बाद महिला अपने कमरे में सोने चली गई थी

महिला का नाम एंबर है, वह अपने परिजनों के साथ अमेरिका में रहती है। एक दिन वह अपने परिजनों के साथ घर में कोई मूवी देख रही थी, इस दौरान उसे माइग्रेन का तेज दर्द हुआ। जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। जब वह सोकर उठी तो उसे लकवा पड़ चुका था और उसकी एक आंख समेत शरीर का एक हिस्सा पूरी तरह काम नहीं कर रहा था।

महिला ने महसूस किया कि वह स्वर्ग में है

इसके बाद उसके पति माइकल उसे समीप के अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी जांच कर बताया कि उसके बचने के चांस कम है। कई दिन वह अस्पताल में रही, इस दौरान वह कोमा में चली गई। जब उसे होश आया तो उसने मौत होने के बाद स्वर्ग में पहुंचने का दावा किया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular