Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeबैतूलरोटरी क्लब ने युवतियों को दिया ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण

रोटरी क्लब ने युवतियों को दिया ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण

बैतूल। युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत-भारती स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में निदेशक मंजूषा अठावले के मार्गदर्शन में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में रोटरी क्लब पांढुर्णा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता धुंडे द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटी पार्लर के व्यवसाय में सफल होने के टिप्स बताए गए। इस दौरान रोटरी क्लब की ब्यूटीशियन श्रीमती धुन्डे ने सरकारी योजनाओं के माध्यम से ब्यूटी पार्लर के व्यवसाय में कैसे सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं तथा ब्यूटी पार्लर संचालित करने के लिए एक ब्यूटीशियन में क्या-क्या बातें होनी चाहिए संबंधी विस्तृत जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी गई। साथ ही थ्रेडिंग, ब्लीच, फेशियल, फेस पैक, हेड मसाज, हेयर स्टाईल, कलर व कटिंग, रोलर सेटिंग, आई ब्रो, शैम्पु मेंहदी मेकअप और नेल केयर सहित कई अन्य प्रशिक्षण दिए गए।
कार्यशाला के दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के प्रश्नों के उत्तर बहुत ही सरल और सहज तरीके से दिए। इस अवसर पर रोटेरियन श्री जितेंद्र धुंडे, श्री आशीष देशभ्रतार और वैभव आखरे, आर सेटी निदेशक मंजुषा अठावले, ब्यूटी पार्लर डीएसटी ट्रेनर नीलम रजक, शीला मालवीय तथा आरसेटी का समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थी गण उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular