Saturday, June 13, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारराज्यसभा निर्वाचन के लिए 21 अगस्त तक भरे जाएंगे नाम निर्देशन पत्र

राज्यसभा निर्वाचन के लिए 21 अगस्त तक भरे जाएंगे नाम निर्देशन पत्र

3 सितंबर को होगा मतदान

प्रदेश में 19 अगस्त को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत रहेगा अवकाश

भोपाल: 18 अगस्त, 2024

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में राज्यसभा निर्वाचन के लिए 21 अगस्त तक नाम निर्देशन पत्र भरें जाएंगे। श्री राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्यसभा निर्वाचन को लेकर अधिसूचना 7 अगस्त को जारी कर दी गई है। प्रदेश में राज्यसभा निर्वाचन के लिए 14 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई हो चुकी है, जो 21 अगस्त तक चलेगी। श्री राजन ने बताया कि प्रदेश में 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत अवकाश रहेगा, इसलिए इस दिन नाम निर्देशन पत्र नहीं भरें जाएंगे। श्री राजन ने बताया कि 22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 3 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular