Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयहिमाचल में 3 जगह बादल फटे, 50 लोग लापता, 3 की मौत,...

हिमाचल में 3 जगह बादल फटे, 50 लोग लापता, 3 की मौत, अलर्ट पर आर्मी… उत्तराखंड में भी भारी तबाही

.देहरादून (Kedarnath Cloudburst)। भारी बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। दोनों राज्यों में विभिन्न स्थानों पर बादल फटने की सूचना है। उत्तराखंड के हालात इसलिए चिंताजनक हैं, क्योंकि यहां चारधाम यात्रा मार्ग पर कई यात्रियों के फंसे होने की आशंका है। यहां पढ़िए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की वेदर रिपोर्ट, ।उत्तराखंड के टिहरी, रुद्रप्रयाग और भीमबली में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात हैं। अलग-अलग स्थानों पर भारी संख्या में तीर्थ यात्री फंसे हैं। पूरे उत्तराखंड में अलर्ट घोषित किया गया है। अगले 48 घंटे बहुत खतरनाक बताए गए हैं।विभिन्न स्थानों पर बादल फटने की सूचना के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला पुलिस और स्थानीय अधिकारियों सहित आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। केदारनाथ में फंसे 150 से 200 तीर्थयात्रियों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हालात पर नजर रखे हुए हैं।

रामपुर में बादल फटा, 24 लापता

हिमाचल प्रदेश के शिमला में रामपुर के पास बादल फटने के बाद 20-22 लोगों के लापता होने की सूचना है। राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया गया है। शुरुआत जानकारी के अनुसार, लापता लोग पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी हो सकते हैं।

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि तीन जगह बादल फटने की सूचना है। 50 लोग लापता हैं। 2 की मौत हुई है। आर्मी को अलर्ट पर रखा गया है। केंद्र सरकार से भी लगातार संपर्क साधा जार हा है।

बता दें, पूरे हिमाचल में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। आज भी मंडी, शिमला और कुल्लू में भारी बारिश की आशंका है। साथ ही मंडी और मणाला में भी बादल फटने की सूचना है। कई घर तबाह हुए हैं।

 उत्तरकाशी, हरिद्वार, हल्द्वानी में भी बिगड़े हालात

  • उत्तरकाशी में नेताला में गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन से दो सौ कांवड़ यात्री फंसे हैं।
  • हरिद्वार में भी भारी बारिश। एक भवन की छत गिरने से दो बच्‍चों की मौत हो गई।
  • हल्द्वानी में नदी में बाढ़ जैसे हालात हैं। उफान में एक युवक के बहने की सूचना है।
  • स्थानीय मौसम विभाग के गुरुवार को पूरे प्रदेश भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।
  • देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, उधम सिंह नगर और टिहरी में स्कूलों में छुट्टी घोषित।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular