भोपाल( प्रतीक पवार ): सोमवार, जुलाई 29, 2024,
जनजातीय कार्य, लोक सेवा प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री श्री आरिफ अकील के इंतकाल पर गहन शोक व्यक्त किया है। मंत्री डॉ. शाह ने स्व. श्री अकील के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।




