Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयमाइक बंद करने के दावों को अधीर रंजन चौधरी ने बताया झूठ,...

माइक बंद करने के दावों को अधीर रंजन चौधरी ने बताया झूठ, कहा- ममता ने पहले से ही लिख ली थी स्क्रिप्ट

कोलकाता। बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दावों का खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक में जाने से पहले ही जानती थीं कि वहां क्या होने वाला है। उसकी तैयारी वह करके गई थीं। दरअसल, ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बैठक के दौरान उनको बोलने नहीं दिया गया। उनके माइक को बंद कर दिया गया।

अधीर रंजन का राहुल गांधी से जलने का आरोप

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी की जलन राहुल गांधी के लिए बढ़ गई है। राहुल गांधी को राष्ट्रीय राजनीति में उनसे ज्यादा महत्व मिल रहा है। यह देख वह काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार किया है, उसको देखकर लगता है कि वह झूठ बोल रही हैं।

नीति आयोग की बैठक में स्क्रिप्ट लेकर गई थीं ममता

अधीर रंजन ने कहा कि मुझे इस बात आश्चर्य हो रहा है कि नीति आयोग की बैठक में किसी राज्य के मुख्यमंत्री को बोलने ना दिया जाए। वह बैठक में जाने से पहले ही एक स्क्रिप्ट लेकर गई थीं। उनको पता था कि वह क्या कर रही हैं।

सीईओ बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने बताया पूरा घटनाक्रम

सीईओ बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने दोपहर के भोजन से पहले बारी देने का अनुरोध किया था। मैं सिर्फ तथ्य सामने रख रहा हूं। यह उनकी ओर से बहुत स्पष्ट अनुरोध था, क्योंकि आम तौर पर अल्फाबेटिकली बोलने का नंबर आता है।

इसकी शुरुआत आंध्र प्रदेश से होती है। उसके बाद अरुणाचल प्रदेश का नंबर आता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें गुजरात से ठीक पहले बुलाया। प्रत्येक मुख्यमंत्री को सात मिनट आवंटित किए जाते हैं। स्क्रीन के शीर्ष पर बस एक घड़ी होती है, जो आपको शेष समय बताती है।

टाइम खत्म होने पर उन्होंने कहा कि मैं कुछ देर और बोलना चाहती थी, लेकिन मैं अब और नहीं बोलूंगी। बस इतना ही था। इसके अलावा कुछ नहीं था। हम सबने सुना है। उन्होंने अपनी बातें रखीं। उनको हमने सम्मानपूर्वक सुना और नोट किया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular