Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयहरियाणा के पंचकूला में रोडवेज की बस पलटी, 40 स्कूली बच्चे घायल

हरियाणा के पंचकूला में रोडवेज की बस पलटी, 40 स्कूली बच्चे घायल

पंचकूला (Haryana Bus Accident)। हरियाणा के पंचकूला में सड़क परिवहन की बस पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसा पिंजौर के पास हुआ है। बस में सवाल 40 स्कूली बच्चों के साथ अन्य यात्री भी घायल हुए हैं।गंभीर रूप से घायल एक महिला को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।

हादसा कैसे हुआ इसको लेकर जांच जारी है। अब तक की जांच में पता चला है कि बस में जरूरत से ज्यादा यात्री भरे थे। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों के बच्चे रोडवेज की बसों में सवार होकर जाते हैं। यही कारण है कि बस में सवारियां ज्यादा हो गई थीं। एक मोड पर चालक बस को कंट्रोल नहीं कर सका और बस पलट गई।

  • पंचकूला का पिंजौर पहाड़ी क्षेत्र है। यहां सड़कें घुमावदार हैं।

 

 

  • सड़क की खस्ता हालत भी हादसे का कारण हो सकती है।

 

 

  • बस पिंजौर के नौलटा गांव के पास हादसे का शिकार हुई।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular