Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeराज्यसिंधिया के महल जय विलास पैलेस घुसकर महिला ने किया हंगामा, खुद...

सिंधिया के महल जय विलास पैलेस घुसकर महिला ने किया हंगामा, खुद को महारानी बताया

ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जय विलास पैलेस में एक महिला के द्वारा जमकर हंगामा किया। महिला उत्तर प्रदेश से ग्वालियर में जयविलास पैलेस को घूमने के लिए आई थी और खुद को महारानी बता रही थी। जब महल के सुरक्षाकर्मियों ने महिला को बाहर जाने के लिए कहा, तब वह सुरक्षाकर्मियों पर भड़ककर गाली गलौज करने लगी। सुरक्षाकर्मी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
दरअसल महिला प्रियंका श्रीवास्तव ग्वालियर में सिंधिया राजघराने की जय विलास पैलेस को घूमने के लिए आई थी। महिला ने बिना टिकट के महल में जाने का प्रवेश किया, तब सुरक्षाकर्मियों ने महिला को रोक लिया।जैसे ही सुरक्षाकर्मियों ने उस महिला को रोका, तब उसने अपने आपको महारानी बताकर उनसे अंदर जाने के लिए जबरदस्ती करने लगी। और उसके बाद मैदानी कर्मचारियों पर ही हमला कर दिया।महिला ने कर्मचारियों को नोचा और उसके साथ दांतों से काट लिया। सूचना मिलने पर पुलिस जय विलास पैलेस पहुंची जहां महिला को हिरासत में ले लिया

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular