प्रभात पट्टन। ग्राम वायगाव में श्री राम मंदिर परिसर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा निकालकर किया गया। समस्त ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम के विभिन्न मार्गों से होते हुए विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इसी के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा का शुभारंभ पंडित सुभाष कुम्भारे ने करते हुए सभी को कथा के माध्यम से कलश भगवान की महिमा बताई। साथ ही धर्म और संस्कृति को समाज से जुड़े रहने के लिए आवश्यक बताया। आगामी रामनवमी के इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास से मनाने के लिए भी कहा गया। कथा के शुभारंभ पर सैकड़ो ग्रामीणों, बुजुर्ग महिलाओ, युवाओ और बहनों ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।




