Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeबैतूलझमाझम बारिश के बीच हुई ईद की नमाज़ कड़कड़ाती बिजली और...

झमाझम बारिश के बीच हुई ईद की नमाज़ कड़कड़ाती बिजली और हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश।

मुलताई। नगर में गुरुवार ईद के अवसर पर सुबह से ही मौसम बड़ा खुशगवार और खुशनुमा हो गया था। ईद की विशेष नमाज अदा करने सुबह हजारों लोग ईदगाह पहुंचे थे। जहां जोरदार हवा और बिजली के साथ झमाझम बारिश के बीच ईद की नमाज अदा की गई। ईद के मुबारक मौके पर अल्लाह की बारगाह में एक साथ उठे हजारों हाथों ने मुल्क में अमन चैन शांति भाईचारे की दुआएं मांगी। इसी बीच हुई जोरदार बारिश में सारे नमाज़ी गीले हो गए, तो वही बड़े ही खुशनुमा माहौल में ईद की नमाज ईदगाह सहित जामा मस्जिद और नगर की अन्य मस्जिदों में भी अदा की गई। नमाज से वापस आकर मुस्लिम समुदाय के सारे लोग कब्रिस्तान पहुंचे। जहां मरहुमो को इसाले सबाब के बाद एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारक बाद पेश की गई। ईद के मुबारक मौके पर अल फैज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शरबत का वितरण कर ईद की मुबारक बाद दी गई। सभी ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारक बाद बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। ईद के अवसर पर स्थानीय प्रशासन का भी अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ। ईदगाह पर राजस्व विभाग सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular