मुलताई- शासकीय कन्या शाला में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय लोकसभा चुनाव 024 की निर्वाचन प्रशिक्षण के दूसरे दिन 242 प्रशिक्षणानार्थीयों ने भाग लिया।सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तृप्ति पटैरया, तहसीलदार अनामिका सिंह के मार्गदर्शन में एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर जितेंद्र प्रसाद खन्ना , रवि शंकर पवार तथा विधानसभा स्तर के 21 मास्टर ट्रेनर के माध्यम से मुलताई विधानसभा क्षेत्र में 850 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 -2 एवं 3 प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे जिनका कार्य लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपादित करना होगा। शासकीय कन्यशाला में आयोजित निर्वाचन प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्था स्कूल कक्षो में की गई है जिसमें प्रत्येक कमरे में 41 प्रशिक्षणानार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं सभी कक्षाओं में मॉनिटर एवं की भी व्यवस्था की गई है ताकि प्रशिक्षण के दौरान प्रैक्टिकल जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।
तीन दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर का समापन 6 अप्रैल शनिवार को होगा।




